विभाग नैतिक मूल्यों एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, कुशल एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रयोगशाला आधारित शिक्षण, नवाचार एवं पर्यावरणीय जागरूकता के द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, अनुसंधान, रोजगार एवं समाज सेवा के लिए तैयार करना विभाग का प्रमुख लक्ष्य है।
विभाग के उद्देश्य
छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्य आधारित उच्च शिक्षा प्रदान करना।
ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र की बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना।
विद्यार्थियों में नैतिकता, नेतृत्व, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना।
आधुनिक शिक्षा, डिजिटल तकनीक एवं कौशल विकास के माध्यम से रोजगारोन्मुख शिक्षा देना।
शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कृति एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना।
समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु छात्राओं को प्रेरित करना।
अनुसंधान, नवाचार एवं रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना।
यह कॉलेज विशेष रूप से जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने हेतु कार्यरत है।