वीरांगना रमोतीन मड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर में समाजशास्त्र का अध्ययन वर्ष 2021-22 से प्रारंभ हुआ। यह महाविद्यालय आर्थिक और भौगोलिक दृष्टिकोण से अति पिछड़ा क्षेत्र में स्थापित है ऐसे क्षेत्र में महाविद्यालय के लिए अध्ययन कराना एक चुनौतीपूर्ण है। समाजशास्त्र संकाय एक विस्तृत विषय है जो मानव समाज के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करता है जैसे कि सामाजिक संरचना,सामाजिक संबंध, सामाजिक संपर्क, संस्कृति, धर्म,रीति-रिवाज, विचलन आदि। यह विषय न केवल व्यक्तिगत व्यवहार को समझने में महत्वपूर्ण है बल्कि यह भी जानने में मदद करता है कि समाज कैसे काम करता है कैसे परिवर्तन होता है । समाजशास्त्र का अनुप्रयोग हम सामाजिक समस्याओं का समाधान, सामाजिक नीतियों का निर्माण, और सामाजिक परिवर्तन को समझने में करते हैं समाजशास्त्र के छात्र- छात्राएं शिक्षा, अनुसंधान, सामाजिक कार्य आदि क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं।



-------समाजशास्त्र विभाग-------