प्रतिवेदन
*कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन हुआ*
आज दिनांक 04/05/2026 को कलिंगा विश्वविद्यालय से आए करियर मार्गदर्शन विशेषज्ञों द्वारा वीरांगना रमोतीन माड़िया आदर्श महिला महाविद्यालय, नारायणपुर में एक करियर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आरंभ माता सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन एवं विशेषज्ञों के पुष्प गुच्छ के सम्मान से हुआ । इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके भविष्य के करियर के प्रति जागरूक करना एवं सही मार्गदर्शन प्रदान करना था।
सेमिनार में महाविद्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। करियर मार्गदर्शन के विशेषज्ञों ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, तथा रोजगार के नए विकल्पों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. रूपेश ठाकुर ने प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित हुई। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री ही मायने नहीं रखती । सर्वांगीन विकास के विभिन्न दक्षताओं का भी होना अत्यंत आवश्यक है । उन्होने शोध , अनुसंधान एवं कार्यशाला हेतु आवश्यक तत्वों का अत्यंत मार्मिक विवेचना किये। तथा छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने प्रश्नों के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
अंत में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. बी .डी. चांडक द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। यह सेमिनार छात्राओं के लिए अत्यंत लाभदायक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।