परिचय
नारायणपुर का शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय का भौतिकी विभाग वर्ष 2021 में स्थापित किया गया था। भौतिकी विभाग में स्नातक स्तर ( बी.एस.सी ) की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। भौतिकी विभाग का मुख्य उद्देश्य विज्ञान को सरलतम रूप में प्रस्तुत करना है ताकि यह छात्रों के लिए रुचिकर और आकर्षक बन सके। शिक्षण विधियों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विकास के संदर्भ में वर्तमान मांग के अनुरूप चलने के लिए विभाग बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक कार्यक्रम को लगातार उन्नत करने का भरसक प्रयास कर रहा है।
विभाग की प्रमुख विशेषताएं
विभाग में एक सुसज्जित और समर्पित प्रयोगशाला है। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नवन्वेषी एवं शोधात्मक गुणों को विकसित करना है। छात्र-केंद्रित शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया पर जोर दिया जाता है। विभाग में पुस्तकों की सुविधा उपलब्ध है। भौतिकी में रुचि पैदा करने और उसे बढ़ावा देने के लिए पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता, सेमिनार प्रतियोगिता और भौतिकी क्लब जैसी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।