महाविद्यालय शिक्षकों का कार्य संपादन आदेश

(कार्य संपादन आदेश) क्रमांक:    दिनांक: 21.01.2026
विषय: महाविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा निर्धारित कार्यों के समुचित संपादन के संबंध में।
        उपरोक्त विषय के संदर्भ में यह आदेश जारी किया जाता है कि महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, अतिथि व्याख्याता, कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों एवं सौंपे गए कार्यों का निष्पादन पूर्ण निष्ठा, समयबद्धता एवं उत्तरदायित्व के साथ करें।
प्रत्येक कर्मचारी को अपने विभाग/शाखा से संबंधित कार्यों का निष्पादन नियत समय-सीमा में करना अनिवार्य होगा।
कार्यालय समय का पूर्णतः पालन किया जाएगा तथा बिना प्राचार्य की अनुमति के कार्यस्थल छोड़ना वर्जित होगा।
सौंपे गए कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब होने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी उत्तरदायी होगा।
सभी कर्मचारी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे।
        यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Copy to ALL
आदेशानुसार,
*I/C Principal*
आदेशानुसार,
(नाम) भगवान दास चांडक
पदनाम, प्रभारी प्राचार्य 
महाविद्यालय का नाम वीरांगना रमोतीन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय, नारायणपुर, जिला नारायणपुर (छ.ग.)

Click here to View